नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय लड़की लंदन की मेट्रो ट्रेन में बैठकर आराम से हाथों से दाल-चावल खाती नजर आ रही है। बाकी यात्री जहां सैंडविच, बर्गर और कॉफी में व्यस्त दिखे, वहीं यह लड़की थाली की जगह लैप को ही प्लेट बनाकर दाल-चावल का स्वाद लेती दिखी।
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में तंज़ कसा। किसी ने लिखा — “Swiggy और Zomato का एक्सपोर्ट वर्ज़न यही है।” तो किसी ने मज़ाक बनाया — “यह है असली ‘मेक इन इंडिया’, दाल-चावल लेकर विदेश तक पहुंच गया।”
कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति की “मिसाल” बता रहे हैं कि चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चले जाओ, दाल-चावल का साथ कभी नहीं छूटता। वहीं आलोचक कह रहे हैं कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह खाना “इंडिया को जजमेंट जोन में डाल देता है”।
दिलचस्प यह है कि विदेशों में ट्रेन और मेट्रो में खाने पर अक्सर पाबंदी होती है, लेकिन लड़की को इससे फर्क नहीं पड़ा। उसने पूरे आत्मविश्वास से दाल-चावल का आनंद लिया।
इस घटना ने एक बार फिर वह पुराना तंज़ याद दिला दिया — “दिल्ली की मेट्रो में लोग खाना खा लेते हैं तो चालान हो जाता है, लेकिन विदेश में हमारी बिरयानी और दाल-चावल भी ग्लोबल ब्रांडिंग कर रहे हैं।”
