Author: Bharat Sankalp

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में एक युवती द्वारा फेक यूपीआई पेमेंट दिखाकर दुकानदारों को ठगने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह मामला अब पूरे बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि युवती लगातार दुकानों को अपना निशाना बना रही है और नकली ऑनलाइन पेमेंट के जरिए उन्हें चूना लगाने की कोशिश कर रही है। कपड़ों की दुकान पर 2300 रूपये का फ्रॉड घटना की शुरुआत तब हुई जब उक्त युवती ओल्ड फरीदाबाद मार्केट की दुकान नं. 395 ‘कशिश पॉइंट पर पहुंची। यहां उसने करीब 2300 रूपये के कपड़े खरीदे। सामान पैक करवा लेने…

Read More

राजस्थान के भीलवाड़ा से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है, एक 10 से 15 दिन के बच्चे के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी गईं हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो इतना भवायह है कि इसे हम आपके साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। यहां एक नवजात को बिजौलिया उपखंड के माल का खेड़ा रोड स्थित सीताकुंड के जंगलों में मरने के लिए छोड़ दिया गया था। बच्चे की हल्की सी रोने की आवाज एक मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने सुनी, जब वे उस जगह पर गए और…

Read More

कतर की राजधानी दोहा में आज मुस्लिम देशों के 50 नेता इजराइल के खिलाफ एक खास बैठक के लिए इकट्ठा हुए हैं। यह बैठक अरब लीग और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने बुलाई है। इसका मकसद 9 सितंबर को कतर पर हुए इजराइली हमले का जवाब देना है। इस हमले में हमास के 5 मेंबर और एक कतरी सुरक्षा अधिकारी मारा गया था। यह हमला उस समय हुआ जब हमास की एक टीम गाजा में दो साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव पर बात करने दोहा में थी। आज की मीटिंग से…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने सोमवार को कानून में किए गए 3 बड़े बदलावों पर अंतिम फैसला आने तक स्टे लगा दिया। इनमें वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का नियम शामिल है। CJI बीआर गवई और जस्टिस अगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि केंद्रीय वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम मेंबर्स की संख्या 4 और राज्यों के वक्फ बोर्ड में 3 से ज्यादा न हो। सरकारें कोशिश करें कि बोर्ड में नियुक्त किए जाने वाले सरकारी मेंबर्स भी मुस्लिम कम्युनिटी से ही हों। सुप्रीम कोर्ट ने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को बिहार में SIR (वोटर वेरिफिकेशन) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि चुनाव आयोग प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहा है। नियमों की अनदेखी हो रही है। इस पर कोर्ट ने कहा- हम यह मानकर चलेंगे कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों को जानता है। अगर कोई गड़बड़ी हो रही है, तो हम इसको देखेंगे। अगर बिहार में SIR के दौरान चुनाव आयोग द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली में कोई अवैधता पाई जाती है, तो पूरी प्रक्रिया को रद्द किया जा सकता है। कोर्ट ने स्पष्ट…

Read More

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक ने सनातन धर्म के पवित्र प्रतीक चिन्ह को एक तथाकथित बाबा के पैरों के नीचे बनाकर अशोभनीय हरकत की है। यह दृश्य न केवल आस्था पर सीधा प्रहार है बल्कि करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खुला खिलवाड़ भी है। सनातन धर्म के प्रतीक, जिन्हें हम पूजा और सम्मान का स्थान देते हैं, वे किसी बाबा की चाटुकारिता में पैरों के नीचे रखे जाएँ – यह सोच भी घिनौनी और निंदनीय है। धर्म प्रतीक हमारे आराध्य का प्रतीक होते हैं, और उन्हें पैरों तले दिखाना न…

Read More

ओडिशा के कंधमाल जिले के एक स्कूल के हॉस्टल में कुछ बच्चों ने शरारत करने के इरादे से 8 बच्चों की आंखों में सोते समय इंस्टेंट ग्लू (तुरंत चिपकाने वाला ग्लू) डाल दिया। इससे बच्चों की पलकें चिपक गईं।सुबह जब बच्चे उठे, तो अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे थे। उनकी आंखों में दर्द और जलन भी थी। वे रोने-चिल्लाने लगे। उनकी चीखें सुनकर हॉस्टल के प्रशासन को घटना की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें फूलबनी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामला जिले के सेवाश्रम स्कूल के हॉस्टल…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में झुग्गियों को तोड़ने और पुनर्वास देने की प्रक्रिया को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है। एक ओर गरीब परिवार इसे अपने सिर से छत छिनने जैसा मानते हैं, वहीं प्रशासन का तर्क है कि झुग्गियों को तोड़ना कई कारणों से आवश्यक है। 1. अवैध कब्ज़े और सरकारी जमीन का उपयोग दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और नगर निकायों के अनुसार, बड़ी संख्या में झुग्गियाँ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी हुई हैं। इनमें से कई इलाके रेलवे ट्रैक, हाईवे, नहर किनारे और हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) पर बसे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन…

Read More

भरतपुर. भरतपुर के सुरम्य बरेठा बांध पर जहां लोग सुकून और प्राकृतिक शांति की तलाश में आते हैं, वहीं एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर देखने वाले को झकझोर कर रख दिया. यह कोई हादसा नहीं था, लेकिन यह उससे भी कहीं अधिक खतरनाक था- एक ऐसा दृश्य, जहां एक पिता ने सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स पाने के लिए अपनी मासूम बच्ची की जान खतरे में डाल दी. वीडियो में साफ देखा गया कि एक नन्हीं बच्ची को, जो डर और मासूमियत के बीच झूल रही थी, बरेठा बांध के खतरनाक गेज बॉक्स के किनारे पर खड़ा कर दिया…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय सेना जल्द ही एक ऐसी स्पेशल फोर्स बनाने जा रही है, जो अमेरिका, रूस और इजराइल की तर्ज पर दुश्मन के इलाके में घुसकर ऑपरेशन अंजाम दे सकेगी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस यूनिट के लिए जॉइंट वॉर थ्योरी का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है, जिस पर जल्द ही अमल शुरू होगा। क्या होगी नई स्पेशल फोर्स की खासियत? यह फोर्स थल, जल और वायु सेना के चुनिंदा जवानों से बनाई जाएगी। दुश्मन के ठिकानों पर प्रोएक्टिव स्ट्राइक कर सकेगी। हाई-टेक हथियारों और अत्याधुनिक निगरानी सिस्टम से लैस होगी। आतंकवाद, साइबर वार और सीमापार खतरों से निपटने में सक्षम होगी। क्यों है इसकी…

Read More