फरीदाबाद:- पुलिस उपायुक्त साइबर अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में टेलीग्राम टास्क के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-18, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 26 नवम्बर 2024 को उसे व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने बारे मैसेज प्राप्त हुआ। फिर ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज और उसे टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा दिया। जहां पर उसको टास्क पूरा करके…
Author: Bharat Sankalp
फरीदाबाद:- बता दें कि साइबर थाना सैंट्रल में आई पी कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 दिसम्बर 2024 को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया उसने उसके पास शेयर मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिये एक इन्वीटेशन कोड भेजा और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा करवाने बारे कहा। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर उनके पास विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 49,48,140/-रू विभिन्न खाता में भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने नम्बर बंद कर लिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें : दुकान…
फरीदाबाद:- बता दें कि थाना धौज में ओमदेव वासी पाखल, फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 22 मई की रात को गांव सिरोही में स्थित दुकान को बंद करके घर आ गया था। अगले दिन जब वह दुकान पर गया तो उसने देखा की कोई नामपता नामालुम व्यक्ति दुकान की पीछे की दीवार तोडकर सामान चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आलीम (22) व जाफिर (26) वासी गांव मंदपुरी जिला पलवल को गिरफ्तार किया…
फरीदाबाद:- 20/21 जुलाई की रात को दीपक वासी गांव भांकरी के साथ गांव के ही महेंद्र उसके बेटे देवेन्द्र, राहुल व अन्य सोनू, रोहित उर्फ टोला, होराम, अन्नी उर्फ अनिल, ऋषि, ईश्वर, चमन व अन्य ने मारपीट की थी जिससे दीपक की मृत्यु हो गई। मामले में मृतक के भाई मोहित की शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुनील वासी गांव भांकरी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि 20/21 जुलाई की रात को…
फरीदाबाद:- बता दें कि साहब सिंह वासी गाँव खरखौल जिला बदायुं उत्तर प्रदेश हाल संगम विहार, दिल्ली ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह 27/28 जुलाई की रात को NHPC चौक मथुरा रोड पर संगम विहार जाने के लिये खडा था तो उसी समय एक ऑटो आया जिसमें 3-4 लडके बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उससे एक फोन और कुछ रूपये छीन तथा उससे उसके फोन पे का पासवर्ड भी पूछ लिया और उसे गुरुग्राम रोड पर झाडियो में उतार दिया। जिस शिकायत पर थाना सराय…
फरीदाबाद:- बता दें कि महिला थाना NIT में एक लडकी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी शैलेन्द्र उसको शादी का झांसा देकर उसको गांव से फरीदाबाद ले आया था और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस शिकायत पर महिला थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए शैलेन्द्र वासी बडी भेडी, हमीरपुर उ.प्र. को उसके गाँव बडी भेडी से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें : राजीव कॉलोनी में घर से बाहर बुलाकर गोली मारने के मामले में साजिशकर्ता…
फरीदाबाद:- बता दें कि थाना सेक्टर-58 में पवन वासी सेक्टर-58 ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भतीजे संदीप की मोनू व तुषार के साथ कहा सुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए 27 जुलाई को मोनु अपने साथी ओमकार के साथ उनके घर के बाहर आया और उसके भतीजे संदीप को आवाज देकर बुलाया। जब संदीप उनके पास गया तो मोनु ने संदीप पर गोली चला दी। जब शिकायतकर्ता का भतीजा पंकज उनको पकडने के लिए पीछे भाग तो आरोपियों ने पकंज पर भी फायर किया और वहां से भाग गये। संदीप को पसली में एक गोली लगी।…
– कहा, रोजगार सृजन के लिए निर्णायक पहल साबित होगी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना फरीदाबाद। हरियाणा के युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत रोजगार से जुड़ी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश में रोजगार अवसरों को बढ़ाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल साबित होगी। राजीव रंजन शनिवार को फरीदाबाद के एफआईए (फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन) सभागार में हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता तथा…
तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आगाज़, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि किया उद्घाटन फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आज से तीन दिवसीय खेल महाकुंभ 2025 का आरंभ हुआ, जो 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस भव्य शुभारंभ समारोह का उद्घाटन हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर एसडीएम फरीदाबाद एवं जिला फरीदाबाद में खेल महाकुंभ आयोजन के नोडल अधिकारी अमित कुमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस…
Faridabad/bharatsankalp: शिक्षा विभाग एवम राज्य शैक्षिक एवम अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद के आदेशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रास, गाइडस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा संयुक्त रूप से प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में मातृभाषा हिन्दी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए हिन्दी पखवाड़े के उपलक्ष्य में कहानी लेखन और कविता रचना प्रतियोगिता सहित अन्य संबंधित प्रतियोगिताओं को आयोजित किया। जूनियर रेडक्रॉस व ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि उल्लेखनीय है एक सितंबर से शुरू हुए इस पखवाड़े में अभी तक कविता पाठ, नारा लेखन, अंताक्षरी, चित्र व घटना वर्णन,…