फरीदाबाद। फरीदाबाद शहर के प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने पाली (राजस्थान) से सांसद, एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर चाय पर मुलाक़ात की।
इस अवसर पर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने तीसरी बार संसद रत्न पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। आशीष जैन ने कहा कि यह संसदीय उत्कृष्टता और चुनाव सुधारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जो उन्हें तीसरी बार यह पुरस्कार मिला है।
आशीष जैन ने कहा कि आपको एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाना यह दर्शाता है कि मोदी जी को आप की काबलियत पर कितना विश्वास है। उन्होनें कहा कि आपकी अंतर्दृष्टि और गहन ज्ञान वाकई प्रेरणादायक है।
आशीष जैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच और दूरदर्शिता से आने वाले समय में भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता।
अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह जी प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। मोदी जी की केबीनेट में शामिल फरीदाबाद के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर भी उद्योगपतियों के साथ आए दिन विचार विर्मश करते है उद्योगों की तरक्की बारे में।
प्रदेश के केबीेनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर भी उद्योगों के हितों को हमेशा ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आशीष जैन और अभिषेक जैन ने पी.पी चौधरी जी का सार्थक बातचीत और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार जताया।
