फरीदाबाद:- पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्माइलपुर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फेसबुक पर सर्फिगं करते समय उसने ट्रैडिंग का एक विज्ञापन देखा।
जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्अप ग्रुप मे जुड गया। जहां से एक लिंक के जरिए ठगों ने उससे BlinkX नाम की एप इंस्टॉल करवाकर शिकायतकर्ता का अकाउंट खोला ।
जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 25,67,000/-रू ठगों द्वारा बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और जब उसने निवेश किए पैसे निकालने चाहे तो कोई पैसा नहीं निकाल पाया। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र (42) वासी ग्राम अख्त्यारपुर, जिला बुलंदशहर, हाल अच्चेर, नजदीक परी चौक, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि सतेन्द्र ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था। आरोपी नोएडा में ड्राइवर का काम करता है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
