फरीदाबाद। महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर गुरु द्रोणाचार्य किड्स किंगडम स्कूल, मेवला महाराजपुर एवं सेक्टर-28 में भगत श्री मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट और जय सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान की प्रेरक गाथा सुनी।
देशप्रेम और साहस की प्रेरणा
मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने कहा कि उधम सिंह का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम और साहस की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने लंदन जाकर जनरल डायर को मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रतिशोध लिया।
जय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक विमल खंडेलवाल ने कहा कि उधम सिंह जैसे महापुरुषों का जीवन संदेश देता है कि सच्चा राष्ट्रप्रेम किसी स्थिति का मोहताज नहीं होता।
इस अवसर पर चौधरी महेंद्र सिंह, सागर वाधवा, नीरज सिंह, पूनम सिद्धू, अंशु चौधरी, प्रीति, उषा अधाना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और स्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
