नई दिल्ली। देश में पालतू जानवरों की अवैध तस्करी तेजी से बढ़ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 5 सालों में ऐसे मामलों में 4 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा मामले मुंबई एयरपोर्ट पर सामने आए हैं, जहां से विदेशी नस्ल के डॉग्स, बिल्लियां, खरगोश, कछुए और अन्य दुर्लभ प्रजातियों की स्मगलिंग पकड़ी गई। अधूरे दस्तावेज बने सबसे बड़ा हथियार विशेषज्ञों का कहना है कि तस्करी के लगभग 60% मामलों में दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं। आरोपी फर्जी हेल्थ सर्टिफिकेट और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट लाइसेंस का सहारा लेकर जानवरों को देश में लाने या बाहर भेजने की कोशिश करते हैं। क्यों बढ़ रही है…
Author: Bharat Sankalp
नई दिल्ली। कीमती धातुओं के दामों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹974 की बढ़त के साथ ₹1,07,000 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसी साल की शुरुआत से अब तक सोने में ₹31,000 प्रति 10 ग्राम की तेजी आ चुकी है। वहीं चांदी ने भी निवेशकों को चौंकाया है। चांदी के भाव ₹1.23 लाख प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गए हैं। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम? अमेरिका और यूरोप में आर्थिक मंदी के संकेतों से निवेशक सेफ हेवन एसेट यानी गोल्ड-सिल्वर की ओर…
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग को लेकर आज भी दोनों देशों में अलग-अलग दावे किए जाते हैं। जहां भारत इसे अपनी निर्णायक जीत मानता है, वहीं पाकिस्तान की ओर से कई बार बयान दिए जाते रहे हैं कि उसकी सेना ने भारत का हमला नाकाम कर दिया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें लिखा गया कि 1965 की जंग पाकिस्तान की “स्ट्रैटजिक हार” थी। दरअसल, 6 सितंबर 1965 को पाकिस्तान ने ऑपरेशन “ग्रैंड स्लैम” के तहत जम्मू-कश्मीर में भारतीय क्षेत्र पर हमला किया था। इसका मकसद अखनूर को कब्जे में…
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय लड़की लंदन की मेट्रो ट्रेन में बैठकर आराम से हाथों से दाल-चावल खाती नजर आ रही है। बाकी यात्री जहां सैंडविच, बर्गर और कॉफी में व्यस्त दिखे, वहीं यह लड़की थाली की जगह लैप को ही प्लेट बनाकर दाल-चावल का स्वाद लेती दिखी। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में तंज़ कसा। किसी ने लिखा — “Swiggy और Zomato का एक्सपोर्ट वर्ज़न यही है।” तो किसी ने मज़ाक बनाया — “यह है असली ‘मेक इन इंडिया’, दाल-चावल लेकर विदेश तक पहुंच गया।” कुछ लोग…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली, जहां मेट्रो को “शहर की लाइफलाइन” कहा जाता है, वहां अब मेट्रो स्टेशन रात में बेघर लोगों का ठिकाना बनते जा रहे हैं। कई स्टेशन परिसर और आसपास की सीढ़ियों पर रोजाना सैकड़ों लोग रात गुजारते हैं। यात्रियों को इससे न सिर्फ दिक्कत होती है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल रोज़ाना लाखों लोग करते हैं। लेकिन रात ढलते ही कई स्टेशन यात्रियों की आवाजाही से ज्यादा बेघरों की भीड़ के लिए पहचाने जा रहे हैं। फुटपाथ और शेल्टर होम्स की कमी की वजह से लोग मेट्रो की…
गुरुग्राम। स्मार्ट सिटी और कॉरपोरेट हब के नाम से मशहूर गुरुग्राम इन दिनों एक अजीबोगरीब वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विदेशी नागरिक नाले और सड़कों की गंदगी साफ करते नजर आ रहे हैं। हाथ में झाड़ू और कचरे की बाल्टियाँ लिए ये विदेशी लोग वहां सफाई कर रहे थे, जहां अक्सर नगर निगम की टीम नज़र ही नहीं आती। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा और शर्म दोनों देखने को मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये का टैक्स देने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था…
सीकरी। कस्बे के जट्टबास में रविवार देर रात एक नृत्य कार्यक्रम के दौरान अचानक पुलिस के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और लोग कार्यक्रम स्थल से इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, जट्टबास क्षेत्र में ग्रामीणों ने रात को नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जैसे ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा, वहां मौजूद भीड़ तितर-बितर हो गई। अचानक मची भगदड़ के कारण महिलाओं और बच्चों में भी हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम अक्सर देर रात…
वाशिंगटन/BharatSankalp: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बड़ा आर्थिक झटका देते हुए आयात पर 50% टैरिफ (शुल्क) लगाने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह कदम सीधे तौर पर रूस पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है ताकि यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराया जा सके। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बयान जारी कर कहा कि ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य है कि भारत जैसे देशों पर “सेकेंडरी प्रेशर” डाला जाए, ताकि रूस को आर्थिक और राजनीतिक रूप से अलग-थलग किया जा सके। यह भी पढ़ें : “अगर हम डूबे, तो आधी दुनिया को साथ ले डूबेंगे” पाकिस्तानी…
ग्रेटर नोएडा (दादरी)/BharatSankalp : इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती ने एक युवती की जान ले ली। दादरी क्षेत्र में रिहान नाम के युवक ने अपनी मित्र शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। Instagram से हुई नज़दीकियां पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रिहान और शिवानी की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई और संबंध बनने लगे। शिवानी शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन रिहान…
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के इंद्रलोक स्टेशन पर हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वायरल हुए वीडियो में एक बच्चा मेट्रो ट्रैक पर पेशाब करता दिख रहा है, जबकि उसके पास खड़े पिता ने उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूज़र्स ने इसे “शर्मनाक” बताते हुए सवाल किया कि इस तरह की हरकतें सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए कितना बड़ा खतरा हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बिजली…